Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आइआइटी कैंपस में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर - आइआइटी कैंपस में बुधवार को पीएचडी कर रहे तृतीय वर्ष के  छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह से उसका कमरा अंदर से बंद पाया गया। देर शाम साथ के पढ़ने वाले छात्र उसे ढूंढते हुए कमरे तक पहुंचे थे। तभी मामले की  जानकारी हुई।
फरीदाबाद के सेक्टर 8 निवासी करन सिंह का बेटा भीम सिंह हॉल 8 के कमरा नंबर ई.107 में अकेले रह रहा था। उसका प्रो.जे. रामकुमार के निर्देशन में इलेक्ट्रो केमिकल स्पार्क मशीनिंग विषय पर शोध चल रहा था। सहपाठियों ने बताया कि भीम बुधवार सुबह से ही अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी के लिए इन दिनों क्लास चल रही है। लेकिन वह अनुपस्थित रहा। दोपहरमें जब सहपाठियों ने फोन किया तो उसका मोबाइल नेटवर्क में नहीं था। सभी ने सोचा कि शायद उसकी तबियत खराब होगी यह सोच छात्रों ने ध्याना नहीं दिया। लेकिन जब दोपहर में भीम मेस में भी खाना खाने नहीं आया  तो देर शाम सहपाठियों ने जाकर उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था जिसके चलते  छात्रों ने पीछे रास्ते से खिड़की से झाककर देखा तो उनके होश उड़ गए। पंखे के सहारे चादर के फंदे से भीम का शव लटक रहा था। छात्रों ने तुरंत घटना की सूचना हॉस्टल वार्डन को दी। आइआइटी प्रशासन ने पुलिस व छात्र के परिजन को फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ कल्याणपुर राजेश पांडेय ने  दरवाजा तोड़कर शव को निकाला बाहर निकलवाया गया। साथ पहुंची फारेंसिक टीम ने छात्र का लैपटॉप मोबाइल डायरियां आदि सामान कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया।
घटना की जानकारी हुई । घटना से कैंपस में सनसनी फैल गई। सूचना पर कल्याणपुर पुलिस और संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

No comments