Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कुए में गिरने से युवक की मौत

डेस्क - मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव मनकुला से पहले शराब की दुकान के सामने एक ट्यूबवेल की कुआ में किसी युवक का शव पड़ा होने की सूचना राहगीरो  ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी की सहायता से शव को बाहर निकालवाया। युवक की शिनाख्त 40 वर्षीय बाबू पुत्र अब्दुल हमीद निवासी थामला बिलारी के रूप में हुई। शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक बाबू बीती शाम से गायब था जो शराब पीने का आदी था। सामने से ही शराब पीकर ट्यूबवेल के पास आ पहुंचा और 30 फीट गहरी कुए में सर के बल जा गिरा। जिससे उसकी गर्दन मुड़ने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पूरी रात शव कुए में ही पड़ा रहा। सवेरे अचानक किसी राहगीर ने कुए में झांक कर देखा तो एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।जिसकी शिनाख्त बिलारी के गांव थामला निवासी बाबू पुत्र अब्दुल हमीद के रूप में हुई। बाबू मुंह के बल कुईया में औंधा पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबू का शव रस्सी की मदद से कई लोगों का सहयोग लेकर बाहर निकाला गया। शिनाख्त होने के बाद परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments