बिना चालक चल पड़ा ट्रक
लखीमपुर खीरी। रकेहटी चौराहे पर ट्रक खड़ा कर चालक जलपान करने लगा। इसी बीच ढलान होने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर चल पड़ा। जिससे चालक के होश उड़ गए। आनन फानन में उसने ट्रक के नीचे से ब्रेक को दबाया, तब तक ट्रक सड़क किनारे खड़ी लस्सी की ठेलिया से टकराते हुए बिजली के खंभे से जा लगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार रकेहटी चौराहे पर चालक गुरुदीप सिंह 80 वर्ष निवासी पंजाब श्याम प्रकाश गुप्ता की किराने की दुकान के पास ट्रक को खड़ा कर लस्सी की ठेलिया से लस्सी पीने लगा। इसी बीच ट्रक ढलान में होने के चलते अचानक अनियंत्रित होकर लुढ़कने लगा। जिससे चालक गुरुदीप सिंह के होश उड़ गए। उसने ट्रक के नीचे से ब्रेक को दबाया, तब तक ट्रक सड़क किनारे खड़ी लस्सी की ठेलिया से टकराते हुए बिजली के खंभे से जा लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफतार बहुत तेज थी। यदि वह समय पर बे्रक न लगाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
रिपोर्ट सद्दाम हुसैन
No comments