ग्राम प्रधान की मनमानी के चलते विकास कार्यों में गुणवत्ता की उड़ाई जा रही धज्जियां
लखीमपुर खीरी - निघासन प्रधान की माननी के चलते नही बन रही मानक के अनुसार सड़क और नालिया। मामला निघासन बाजार जींद बाबा वाली सड़क और नाली का है, जहाँ पर प्रधान राम कुमार मौर्या की मनमानी से नालियों के निर्माण में पीली ईट लगाई जा रही है पीला और कमजोर ईंटा निर्माण कार्य में लगवाकर शासकीय धन को ग्राम प्रधान द्वारा लूटा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर हो रहे घटिया निर्माण से आने वाले दिनों में ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ने वाली है। मानक के विपरीत विकास कार्यों के हो निर्माण के बारे में जब हमारे संवाददाता सद्दाम हुसैन ने जानना चाहा तो ग्राम प्रधान जानकारी देने से इंकार कर दिया।
वहीं ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर क्यों अधिकारियों पर ग्राम प्रधान भी भारी पड़ रहे।
और मानक के विपरीत बेखौफ होकर विकास कार्यों का निर्माण करा रहे हैं।
.... रिपोर्ट- सद्दाम हुसैन
लखीमपुर खीरी

No comments