ससुराल से वापस लौट रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत
लखीमपुर खीरी - मितौली थाना क्षेत्र के पचदेवरा निवासी अयूब ससुराल से आए फोन पर अपनी ससुराल से हो कर वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक तबियत बिगड़ने से इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जिसपर घर वालो का ससुराल पक्ष पर आरोप है कि अयूब के खाने में जहर दे दिया गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पचदेवरा गांव निवासी अयूब की पत्नी तथा बच्चे कई दिन पहले मायके गए थे। गत दिवस ससुराल से अयूब को फ़ोन आया कि बच्चे की तबियत ख़राब है। जिसपर अयूब अपनी ससुराल गया था। जिसके बाद अयूब ससुराल से वापस घर लौट रहा था। तभी अचानक महेवागंज नदी के पुल पर बेहोश हो कर गिर पड़ा। रास्ते से जा रहे राहगीरों ने अयूब को बेहोश देख उसकी जेब में पड़े मोबाइल फ़ोन से घर वालो को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवार वालो ने अयूब को अस्पताल में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वालो ने अयूब के ससुराल वालो पर आरोप लगाया कि अयूब के खाने में जहर दे कर उसकी हत्या की गई है। फ़िलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर FIR दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
.....रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव (लखीमपुर खीरी )
No comments