हैवान पति ने पत्नी पर केरोसीन डालकर लगा दी आग
DESK - शाहजहाँपुर में सिधौली थाना क्षेत्र के कधौचक गांव में पति का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया है। महिला के शराब पीने का विरोध करने पर हैवान बने पति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही घर मे मची चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल के भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों ने आग से झुलसी महिला का इलाज शुरू कर दिया है। आपको बता दें कुछ दिन पहले ही यहां एक महिला को उसके पति ने दहेज के खातिर पहले पीटा था उसके बाद महिला को बांधकर लटका दिया था। लटकाने का वीडियो खुद हैवान पति ने पीङिता के भाई को भेजा था। फिलहाल जिले मे महिलाओं के साथ हो रहे अपराध कम होने का नाम नही ले रहे हैं। मौत से जूझ रहीं महिला का कसूर सिर्फ इतना था की इसने अपने पति को शराब पीने से मना किया था। घटना थाना सिधौली के कधौचक गांव की है । महिला का नाम रानी देवी है। इसकी शादी 15 साल पहले गुड्डू नाम के शख्स से हुई। पीङिता के मुताबिक उसका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। शादी के कुछ साल तक तो सब ठीक चलता रहा। लेकिन उसके बाद उसके पति को शराब की लत गई। उसका पति शराब पीकर घर आता और उसके साथ मारपीट करने लगता। शराब पीने के बाद महिला को घर से निकलने की धमकी देता रहता। गुरुवार सुबह शराब पीने के बाद उसका पति हैवान बन गया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। देखते ही देखते उसके पति ने घर में रखा मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जबकि उसके सास ससुर घर में मौजूद थे। लेकिन किसी ने उसे बचाया तक नहीं।
No comments