महिला कल्याण एवं तराई विकास समिति ने अग्नि पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
लखीमपुर खीरी - तहसील पलियाकलां के गांव मिलिनिया मजरा बिहारीपुरवा मे आग लग गई जिससे कई घर जलकर राख हो गए। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। जिसकी जानकारी होने पर नगर की सामाजिक संस्था महिला कल्याण एवं तराई विकास समिति की महिला पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी राहत सामग्री मे लोगों को तिरपाल, साड़ी, आटा, चावल, नमक, तेल, सब्जी, मसाला, आदि का वितरण किया। राहत सामग्री पाने वाले, अग्निपीड़ितों में मुन्नालाल, राम कुमार, ओम प्रकाश, ब्रम्हादीन, रमेश व माया देवी आदि ने संस्था और संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिला कल्याण एवं तराई विकास समिति की अनामिका मिश्रा, नामिता अग्रवाल, किरण गुप्ता, रेखा रस्तोगी, विनीता मिश्रा, अरुणा अवस्थी, अर्पणा, गीता शर्मा ,रत्ना बाजपेयी ,परमजीत कौर, गुरमीत कौर व रीता के साथ ग्रामवासी श्रीपाल, मुन्वर, अभिषेक व बबलेश कुमार ,नरेन्द्र चौधरी पूर्व सभासद टेहरा ,राम सागर समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
...... रिपोर्ट - सद्दाम हुसैन
लखीमपुर खीरी
No comments