Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

छत से गिर कर बालक घायल


उन्नाव। छत में खेल रहा बालक छज्जे से गिर कर घायल हो गया। आवाज सुनकर मा दौड़ कर आंगन मे आई तो धायल बालक को देख उसके होश उड़ गए। उसने हादसे की सूचना एक निजी दुकान मे कार्य करने वाले पति को दी। जिस पर आनन फानन बालक को परिजनो ने जिला अस्पताल मे निजी वाहन के जरिए भर्ती कराया। जहा उसे भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्धवार करीब दस बजे अमित 8 पुत्र रज्जनलाल निवासी सिंघूपुर थाना सदर कोतवाली  छत पर खेल रहा था। इस दौरान वह खेलते समय छज्जे से गिर कर घायल हो गया। वहीं तेज आवाज व बच्चे के रोने की आवाज सुन कर बच्चे की मां रज्जो देवी आंगन की ओर आई। बालक को घायल देख   उसके होश उड़ गए। उसने बर्तन की दुकान में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करने वाले पति  रज्जनलाल को  मामले की सूचना दी। जिस पर रज्जन ने आनन फानन साइकिल से घर को भागा। घर पहुंच कर उसने बालक अमित को आनन फानन पड़ोस की बाइक के जरिए जिला अस्पताल ले आया। जहा चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments