ओवर लोड ट्रक से लगा घंटों जाम
मियागंज/उन्नाव - मियागंज में खावा तालाब के पास सड़क किनारे मौरंग से लदा ट्रक धस जाने के कारण रोड पर घंटो जाम लगा रहा। जिसके चलते राहगीरो को घंटो खड़े रहकर जाम का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ट्रक मौरंग से ओवर लोड था। जिसके चलते ट्रक रास्ते में ही धंस गया। वहा पर मौजूद लोगो की घंटो मशक्क़त के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा सका। तब जा कर कही लोगो को जाम से निजात मिली। लोगो का कहना है कि जब प्रशासन ने ओवर लोडिंग पर पूरी तरह से पाबन्दी लगा रखी है। इसके बावजूद भी वाहनों में ओवर लोडिंग धड़ल्ले से कैसे कि जा रही है . जिसका खामियाजा राह चलते राहगीरों को भुगतना पड़ता है। वही मौजूद लोगो ने कहा कि कही ओवर लोडिंग से ट्रक धंस जाते है तो कही पर बड़े हादसे हो जाते है। जिसके चलते रास्ता जाम हो जाता है जिसमे फंसे सैकड़ो लोग और एम्बुलेंस जैसी आकस्मिक सेवाएं भी बाधित हो जाती है।रिपोर्ट - सलमान खान (मियागंज )
No comments