सड़क हादसे में नौ की मौत चार घायल
लखीमपुर खीरी - जनपद के पसगवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पिछोलिया कस्बे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ़्तार मैजिक अनियंत्रित होकर पीछे से जा घुसी जिसमें नौ लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला पसगवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे का है जहा पर शाहजहांपुर से सवारी भर कर सीतापुर के लिए जा रही मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर पिछोलिया कस्बे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा घुसी। जिसमे सवार नौ लोगो की मौके पर ही मौत हो गई । और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाये भी शामिल है। मैजिक में कुल 17 लोग सवार थे। हादसे के दौरान मौजूद राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचन पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा पर सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही पुलिस अधीक्षक खीरी ने बताया कि इस हादसे में मारे गए 9 लोगों के शवों का
पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा मृतकों की शिनाख्त
कराई जा रही है। मृतकों में दो महिलाएं तथा सात पुरुष शामिल है। मृतकों की उम्र लगभग 35 से 40 के बीच बताई
जा रही है।

No comments