पत्थर से टकरा कार खाई में पलटी दो की मौत
देवरी। चारगुना ग्राम के पास फोर लाईन पर जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। मार्ग में अचानक आये पत्थर के चलते उससे टकराकर कार खाई में गिर गयी। इस घटना में 2 व्यक्तियों के मौत की खबर है। बताया जा रहा है टिलोधी समाज के परिजन लग्न लेकर कार से समीप ग्राम पलेरा जा रहे थे तब यह हादसा हो गया। घटना बीते गुरुवार के शाम की है। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटना स्थल पर रेस्क्यू कर घायलो को खाई से निकाला तथा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेन्द्र देवरी ले गए। जंहा चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल सागर भेज दिया।
..... रिपोर्ट - हेमंत आठिया
सागर मध्यप्रदेश
..... रिपोर्ट - हेमंत आठिया
सागर मध्यप्रदेश

No comments