उन्नाव - माखी कांड में सीबीआई का घेरा पुलिस के बड़े अधिकारियों पर भी कसता नजर आ
रहा है। सूत्रों के मुताबिक घटना के वक्त जिले में तैनात रहीं एसपी नेहा
पांडेय के साथ वर्तमान एसपी पुष्पांजलि से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। निलंबित
सफीपुर सीओ कुंवर बहादुर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है। दुष्कर्म
पीड़िता के मरणासन्न पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जेल भेजने वाले
हल्का इंचार्ज केपी सिंह को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। सीबीआई टीम
द्वारा निलंबित माखी एसओ अशोक भदौरिया के साथ चार सिपाहियों को हिरासत में
लिये जाने की जानकारी मिल रही है। थाने में ही पांचों से चल रही है पूछताछ।
एसओ हल्का दारोगा और चारों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता
है।
No comments