Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

लापता किशोर अब तक नहीं लौटा, रिपोर्ट एक पखवाड़े बाद हुई दर्ज

चकलवंशी/उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के भदनी निवासी किशोर एक पखवाड़े से लापता है। किशोर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन राज पुतान अपने मामा के यहाँ गया था। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के बौनामऊ निवासी सुरेश कुमार का पुत्र जय प्रकाश उर्फ भोला उम्र चौदह वर्ष अपने मामा के यहाँ गया था। किशोर का मामा बउवा पुत्र राम औतार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन राज पुतान में रहता है। पिता ने बताया कि 10 अप्रैल को बेटा घर वापसी के लिए सकहन से निकला था अभी तक वापस नहीं लौटा है। घर पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सफीपुर कोतवाली में तहरीर दी है पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
रिपोर्ट: सनी सिंह


No comments