Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आग लगने से बाग़ के कई हजार के पेंड ख़ाक

चकलवंशी/उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के भदनी में गांव के बाहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे हजारों की बांस की कोठी और यूके लिप्टस के जल कर राख हो गये। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया है। थाना क्षेत्र के बौनामऊ निवासी ज्ञान सिंह की सडक के पास बांस की कोठी है। दोपहर बांस की कोठी में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास ही रामू सिंह के यूके लिप्टस के पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पेड़ और कोठी धू धू कर जलने लगे। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। तब तक लगभग बीस हजार के पेड़ जल कर राख हो गये।
रिपोर्ट: सनी सिंह

No comments