Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अलग अलग थानाक्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, अन्य गंभीर


उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं में अलग अलग थानाक्षेत्र में दो की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जहाॅ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पहली घटना थाना क्षेत्र सोहरामऊ की है जहाॅ अपने मामा के यहाॅ से लौट रहा बाइक सवार युवक डंफर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्ज में कर उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर 23 पुत्र होरीलाल निवासी कस्बा व थाना सोहरामऊ  अपने  काथां में रहने वाले मामा सालिक के यहाॅ सोमवार की शाम को आया हुआ था। इसी बीच मंगलवार की रात वह बाइक से वापिस घर जा रहा था। इसी बीच सोहरामऊ थाना के पास एक डंफर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहाॅ से गुजर रहे राहगीरो ने उसे नवाबगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ चिकित्सक ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जें मे कर लिया। वहीं मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को मामले की सूचना पुलिस ने दी। जिसके बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। बताते चले मृतक स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।

दूसरी घटना थाना क्षेत्र आसीवन की है जहाॅ ढलाई का काम करने वाले ठेकेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जें में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश उर्फ बउवा 40 पुत्र सम्भूदयाल निवासी मीरपुर मरौंदा थाना आसीवन भवन निमार्ण में छत की ढलाई का कार्य करता था। इसी बीच रसूलाबाद में एक साइड से भवन निर्माण को देख कर वापिस घर लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहाॅ से गुजर रहे राहगीरो ने उसे जब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले जाते, रास्तें में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं उसके पास से मिले कागजो के आधार पर उसके गांव के प्रधान प्रदीप को मामले की सूचना पुलिस ने दी। जिस पर प्रधान ने उसके घर वालों को हादसे की खबर दी। हादसे की सूचना पा कर उसके घर में कोहराम मच गया। वहीं खेती बाड़ी कर रहे 76 वर्षीय वृद्ध सम्भूदयाल पाल बिलख बिलख कर रो पडे़।

पिता को तलाशते बच्चो को देख रो पड़ा हर कोई
जिला अस्पताल के पास बने पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक की चार लड़कियो व एक लड़के की आंखे पिता को तलाशती नजर आ रही थी। वहीं उनके मासूम चेहरे को हर कोई गमगीन नजर आया। मृतक की पत्नी मालती की हालत गंभीर हो चली थी। जिसके चलते परिजनो ने मृतक के बच्चों को जिला अस्पताल ले आए थे।

तीसरी घटना थाना क्षेत्र नवाबगंज की है जहाॅ किसी कार्य से नवाबंगंज ब्लाक से गया युवक घर लौटते समय कार की चपेट में आ गया। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहाॅ से गुजर रहे राहगीरो ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने घायल को एबुलेंस के जरिए नवाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलाल26 पुत्र नागेश्वर निवासी कटरा थाना नवाबगंज किसी कार्य को लेकर बाइक से नवाबंगंज ब्लाक से गया था। जहाॅ से कार्य निपटा कर रामलाल घर लौट रहा था। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही अनियंत्रित कार की चपेट में आ गया। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहाॅ से गुजर रहे राहगीरो ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने घायल को एबुलेंस के जरिए नवाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।

चौथी घटना थाना क्षेत्र सफीपुर की है जहाॅ मांगलिक कार्य से वापिस लौटते समय बोलेरो टैक्टर से टकरा गई। जिससे बोलेरो में सवार सवारियाॅ चोटहिल हो गई। वहाॅ से गुजर रहे राहगीरो ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने आनन फानन घायलों को एबुलेंस के जरिए सफीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबहादुर पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी भदेसा थाना माखी  सफीपुर मंगलबाजार में तिलक चढ़ाने गया था। इसी दौरान वह मंगलवार की रात करीब दो बजे के आसपास बोलेरो से घर लौट रहा था। बोलेरो में अधिकांश बच्चें सवार थे। सफीपुर से कुछ ही किलोमीटर दूर चलते ही विपरीत दिशा से आ रहे टैक्टर से टकरा गई। जिससे बोलेरो मे सवार राजबहादुर, सजीवंन, लाल बहादुर व बच्चे घायल हो गए। घायलो को सफीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य ले जाया गया। जहाॅ राजबहादुर को गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर अन्य का उपचार शुरू कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में राजबहादुर की हालत गंभीर बनी हुई है।
------------

No comments