कुलदीप सिंह सेंगर और पीड़िता का आज हो सकता है आमना-सामना, CBI की तीन टीमें पहुंची माखी
![]() |
| गाँव माखी में CBI टीम |
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तथा पीडिता के पिता की जेल में हत्या के मामले को लेकर सीबीआई की तीन अलग-अलग टीमें आज पीड़िता व उसके परिजनों को लेकर माखी थाना पहुंचीं। इनमें एक दिल्ली बायोलॉजी डिवीजन सीएफएसएल टीम भी शामिल है। इस टीम के साथ सीबीआई के आईजी जीके गोस्वामी और एसपी सीबीआई भी हैं।
सीबीआइ की तीन अलग अलग टीमें उन्नाव में आज सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस और माखी थाना पहुंची। इस गेस्ट हाउस से पीडिता और उसकी मां को सीबीआई की टीम माखी लेकर पहुंची। छह सदस्यीय सीएफएसएल टीम दिल्ली से माखी थाने पहुंची। आज सीबीआई की टीम की योजना घटनास्थल का मैप बनाने, घटना का डेमो को लेकर पीडिता के सामने विधायक कुलदीप सेंगर और शशि सिंह से पूछताछ करने की तैयारी पूरी कर ली है।
सूत्रों की मानी जाए तो सुबह से ही सीबीआई की टीम की सरगर्मी तेज होने की आंशका लगी हुई थी। तकरीबन 12 बजे एसपी राघवेंद्र वत्स समेत सात सदस्यीय टीम सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची। जहाॅ पर टीम में शामिल अधिकारी पीडिता और उसके चाचा से बात कर ही रहे थे कि उसी दौरान करीब पौन एक बजे तीन सदस्यीय एक और टीम पहुंच गईं उसमें सीबीआई के आईजी जीके गोस्वामी थे। करीब एक बजे दोपहर छह सदस्यीय तीसरी सीएफएसएल टीम दिल्ली से लखनऊ होते हुए सीधे माखी थाने पहुंची। वहीं करीब सवा बजे सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से सीबीआई की दोनों टीमें पीडिता और उसकी मां को लेकर माखी थाने पर लेकर निकली। यहां पर माखी थाना पहुंच कर करीब आधा घंटा रुकने के बाद तीनों टीमे पीडिता और उसकी मां को लेकर गांव में उसके घर के लिए रवाना हो गई। सीबीआई एसपी राघवेंद्र वत्स के निर्देश पर पुलिस ने मीडिया को गांव में घुसने से रोक दिया। फिलहाल टीम पीडिता के घर में मौजूद है।

No comments