Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

चिकित्सक द्वारा अधूरा कोर्स छुड़वाने से टीबी रोगी की मौत

बांगरमऊ/उन्नाव। प्रदेश सरकार के लाख दावे के बावजूद टीबी यानी क्षय रोगियों का समुचित इलाज में स्वास्थ्य केंद्र सही भूमिका निभाने में फेल नजर आ रहें है। जबकि प्रदेश सरकार के फरमान की माने तो आशा कार्यकर्ताओ तक इसके लिए लगा रखा गया है। टीबी की पूरी दवाई न देने व कोर्स अधूरा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सिकों के द्वारा छुड़वा दिए जाने के चलते टीबी मरीज की मौत हो गई। मृतक टीबी मरीज के परिजनांे ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं।
प्रदेश सरकार क्षय रोग पर लगातार चिकित्सालयों में समुचित इलाज व पूरे कोर्स को लेकर समय समय पर जोर देती आ रही है। इसके बावजूद भी चिकित्सकों की लापरवाही के चलते क्षय मरीजों को जान से हाथ धोना पड़ रहा हैं। इसके बावजूद लापरवाह चिकित्सक खुद को सुधरने के बजाए दूसरों के ऊपर दोषारोपण से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बांगरमऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रकाश में आया है। जिससे जिले मे हलचल मच गई। जहाॅ क्षय के रोग से ग्रस्त समीर पुत्र मरहूम इदरीश14 निवासी शाह जी प्राथमिक स्वास्थ्य बांगरमऊ में अपना इलाज करवा रहा था। छ माह पूरे हो जाने के बाद चिकित्सक ने उसे कोर्स पूरा हो जाने की बात कह बताया कि वह अब पूरा ठीक हो गया है। जिसके बाद अब उसे किसी प्रकार का अब इलाज की जरूरत नहीं हैं। जिसके बाद वह घर चला गया। इसी बीच मंगलवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन उसके परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रं बांगरमऊ लेकर आए। जहां चिकित्सकांे ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट-रियाजुल हसन 

No comments