Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

देवरीकलाँ। देवरी थाना अंतर्गत देवरी सहजपुर मार्ग पर विगत 14 मई को समनापुर ग्राम के पास नदी की नाली में दबी हुई अवस्था में बरामद युवक के शव के मामले में थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज घटना के 3 आरोपियों
को गिरप्तार किया है। मामले के 2 आरोपी फरार बने हुए है जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
आप
देवरी थाना पुलिस के अनुसार विगत 14 मई को ग्राम समनापुर के समीप नदी के पास अज्ञात शव के पत्थरों से दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा बरामद अज्ञात युवक के शव के जेब से बरामद दस्तावेजो के आधार पर उसकी शिनाख्त धर्मेन्द्र पिता हाकम सिंह दांगी 28 वर्ष निवासी खैराना के रूप में की गई थी। परिजनों की उपस्थिति में की गई पंचनामा कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम रिर्पोट
में युवक की मृत्यु का कारण चिकित्सक द्वारा गंभीर चोटो के कारण बताया गया था।
मामले में थाना पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 230/18 धारा 302,201 भादवि दर्ज किया गया था। अंधे कत्ल के मामले में पुलिस द्वारा की
गई विवेचना में मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक 12 मई को अपने मित्र
हल्ले आदिवासी निवासी हफसिली थाना सुरखी की बारात में ग्राम बेड़ार थाना केसली आया था जिसके बाद से लापता बना हुआ था। मामले में पुलिस द्वारा की गई सतत पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक दिनेश पिता काशीराम
विश्वकर्मा, दीपेश पिता काशीराम विश्वकर्मा, अमित पिता शिवराज दांगी एवं 2 अन्य के साथ एक कार में बैठकर बारात में गया था। पुलिस द्वारा उक्त 3 युवको को हिरासत में लेकर की गई लगातार पूछताछ में उक्त युवको द्वारा अपने अन्य
2 साथियों के साथ मृतक धर्मेन्द्र की हत्या किये जाने का जुर्म स्वीकार करते हुए घटना कारण शराब के नशे में आपसी वाद विवाद होना बताया गया है।
देवरी थाना प्रभारी गिरीश धु्रवे के अनुसार मृतक धर्मेन्द्र घटना दिनांक को अपने 5 अन्य साथियों के साथ इंडिगो कार से विवाह के बाद बेड़ार ग्राम से वापिस लौट रहा रास्ते में मृतक माँ बहिन की गालिया दे रहा था जिसके कारण आरोपियों द्वारा पेंचकश एवं राड से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। एवं शव को नाली में डालकर छुपा दिया गया। मृतक की आरोपी दिनेश के साथ पूर्व में भी रंजिश रही है। घटना के एक आरोपी का कहना है कि गाली गलौच को लेकर मृतक धर्मेन्द्र का कार में ही विवाद हुआ था जिसके बाद उसका गला दबाकर उसे मार दिया था। पुलिस द्वारा आरोपियो की निशानदेही पर एक राड, एक पेंचकश एवं हत्या एवं बाद में शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त इंडिगो कार
क्र. एम.पी. 09 सी.जी. 4456 जब्त की गई है। उक्त कार जैसीनगर की बताई गई है जिसे आरोपियों द्वारा किराये पर लिया गया था। पुलिस द्वारा मामले के शेष आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किये जाने की बात की जा रही है।


..... रिपोर्ट - राकेश यादव, देवरी,सागर मध्यप्रदेश

No comments