प्रधानमंत्री का कार्यक्रम जून तक टला
आजमगढ़। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी का इस माह के अंतिम सप्ताह में जनपद आगमन फिलहाल टल गया है। अब जून
के प्रथम सप्ताह में उनका आगमन होगा। फिलहाल भीड़ को देखते हुए जनसभा स्थल पर
तैयारी जारी रहेगी। उधर, मौसम को देखते हुए लखनऊ से जर्मन तकनीक से
बना हैं गैंग टेंट पहुंच चुका है। लोक निर्माण विभाग के
अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्था सुनिश्चित करने में लगे हैं।
प्रधानमंत्री को
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास
करना है। यह एक्सप्रेस वे लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर तक जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर 26 मई व 27 मई में किसी एक दिन कार्यक्रम प्रस्तावित
रहा। उसके बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह हरकत में आ गया। हालांकि 29 व 30 मई की तारीख पर भी चर्चा होती रही।
जिलाधिकारी शिवाकांत द्धिवेदी से मंत्रणा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने रविवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के साथ जिले के विकास के संबंध में बात की।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की व्यस्तता का हवाला
देते हुए जून के प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम किए जाने को कहा है क्योंकि जून के
प्रथम सप्ताह में ही संत कबीर नगर के मगहर में कबीरदास की 500 वीं वर्षगाठ पर भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उधर,मंदुरी कार्यक्रम स्थल पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता
राघवेंद्र ¨सह, अवर अभियंता और
अन्य सहयोगियों के साथ तैयारी में जुटे थे। मंच,पीएमओ, स्विज काटेज, गैलरी सहित अन्य प्रमुख कार्यों को अंतिम रूप
दिया जा रहा था।

No comments