Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

27 मई से मुख्यमंत्री करेंगे विकास यात्रा की शुरूआत।


बिलाईगढ़। 27 मई को मुख्यमंत्री डा रमन सिंह की विकास यात्रा बिलाईगढ़ तहसील मे होना है जो की भटगाँव से सरसिवा तक रोड शो करते हुए जनता को सम्बोधित करेंगे विकास यात्रा को देखते हुए सभी विभाग के कर्मचारी सक्रिय हो कर काम कर रहे है जो काम कई सालो से अधूरे पड़े थे, वह काम भी पूरे होते नज़र आ रहे है बिजली विभाग की माने तो जगह -जगह खम्भा लगाकर विद्युत तार खींचा जा रहा है रोड के दोनो किनारे के पेड़ की टहनियाँ को काट रहे है क्योंकि मुख्यमंत्री रोड शो
जिस बस (रथ ) मे सवार हो कर रोड शो करेंगे उस बस का ऊँचाई 22 फिट है इसी के चलते काम मे तेजी लाया गया है विकास यात्रा का असर सरकारी स्कूल मे देखने को मिला है इस वर्ष छ .ग .के अधिकाँश जिलों को सूखा घोषित किया गया है इस कारण से मई जून मे भी स्कूल मे ग्रीष्म कालीन अवकाश होते हुए भी बच्चो को स्कूल मे खाना देना है लेकिन कई ऐसे स्कूल है जहाँ बच्चे स्कूल आ रहे है लेकिन खाना नही दें रहे। इसी तरह वृद्धजनों को मिलने वाली पेंशन कई महीनों से उनके खाता मे पेंशन जमा नही हुआ है। मनरेगा के तहत मजदूरों को पिछले साल का मज़दूरी प्राप्त नही हुआ है । इस तहसील के कई पंचायत मे शौचालय निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन साल भर बीत जाने के बाद भी हितग्राहीयों को अभी तक राशि प्राप्त नही हुआ है ।गर्मी के कारण पेयजल का समस्या बढ़ते जा रहा है इन सभी समस्याओं का सुध लेने वाला कोई नही है।

....रिपोर्ट - प्रहलाद साहू, बलौदा बाजार छत्तीसगढ़

No comments