इलाहाबाद। जनपद का नाम शीघ्र बदलने वाला है। कारण कि योगी सरकार को इस नाम से ऐतराज है। योगी सरकार अब बहुत जल्द ही संगम नगरी के नाम से मशहूर शहर इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने जा रही है। बताया जा रहा है कि नाम बदलने की प्रक्रिया 2019 कुंभ के मेले से पहले पूरी कर ली जाएगी। सरकार की तरफ से शासनादेश जारी होने के बाद आधिकारिक तौर पर इलाहाबाद को फिर से प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। हिंदुओं के लिए इलाहाबाद बहुत ही पावन स्थल माना जाता है। जहा तीन पवित्र नदियां गंगा यमुना और सरस्वती का यहां मिलन होता है। जिसकी वजह से इसे त्रिवेणी के नाम से भी जाना जाता है। इलाहाबाद में हर 12 साल के अंतराल पर कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।
No comments