Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

सीतापुर। जनपद में आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम ने दो  साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश महदिया बंजारा उर्फ मोहर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार इनामी बदमाश शरीफ बंजारा गैंग का सक्रिय सदस्य है। पुलिस को बदमाश के पास से तमंचा कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम बदमाश से पूछताछ कर रही है। बता दें कि पुलिस टीम ने देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक बदमाश को पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की। बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बदमाश को धर दबोचा। जिसके बाद बदमाश की पहचान लखीमपुर के मितौली इलाके का रहने वाले मोहर सिंह के रूप में हुई।  जिसपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।  कोतवाली इमलिया सुल्तानपुर और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए बदमाश के पास से तमंचा कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान महदिया बंजारा उर्फ मोहर सिंह के रूप में हुई। वह लखीमपुर के मितौली इलाके का निवाली का रहने वाला है। मोहर सिंह ने 2 साल पहले खैराबाद थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी लगातार तलाश रही थी। उस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।  


No comments