कश्मीर : घुसपैठ करते नजर आए 5 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर
NEWS DESK - जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। ये आतंकी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें रोका। और इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल ऑपरेशन अभी जारी है।
बता दें कि पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है जिससे सीमा से सटे गांवों में 18 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इसके अलावा आतंकियों ने गुरुवार को श्रीनगर के बरारीपोरा स्थित सीआरपीएफ के एक शिविर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। वहीं जम्मू में भी बस अड्डे पर भी आतंकी हमला हुआ था।
No comments