रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार एसआई

सागर। जनपद के गोपालगंज थाने में पदस्थ एसआई संदीप दिवाकर को 15000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सागर के लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों ग्रिफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक यहाँ एक कोचिंग सेंटर को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसे लेकर एसआई संदीप दिवाकर ने मामले में एक पक्षीय कार्यवाही न करने के लिए फरियादी रामेश्वर नागर से पैंतीस हजार रुपयों की मांग की थी. जिसपर पीड़ित रामेश्वर नागर ने एसआई को 10,000 रुपये पहले दे चूका था और दूसरी क़िस्त 15,000 रूपए देने गया था। जिसकी जानकारी सागर लोकायुक्त को मिली थी। जिसपर लोकायुक्त ने एसआई को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया गया।
....रिपोर्ट - हेमंत आठिया (सागर मध्यप्रदेश )
No comments