आंधी-तूफान से दर्जनों पेड़ हुए धरासाई, घंटो लगा रहा जाम

चकलवंशी/उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रो में सोमवार शाम को आई तेज आंधी-तूफान से दर्जनों पेड़ और बिजली के खम्भे टूट कर गिर गये। जबकि बिजली का पोल गिरने से एक युवक घायल हो गया। वही तुन घंटे मार्ग जाम रहा। पुलिस ने पेड़ हटा कर मार्ग साफ कराया।
माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी संडीला मार्ग पर मेथीटीकुर के पास आंधी से एक दर्जन पेड़ धरासायी हो गये। जिसके चलते पूरा मार्ग जाम हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जावेद अख्तर ने पुलिस फोर्स के साथ आरा और जेसीबी की मदद से पेड़ो को हटवाया पेड़ों का मलबा हटाने में ग्रामीणों ने भी पुलिस की काफी मदद की। पेड़ सड़क पर गिरने से रास्ते में फसे आने-जाने वाले लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ी। घंटो रास्ता साफ न होने के चलते करीब पांच किलोमीटर दूर तक सवारियों को पैदल चलना पड़ा। वहीं आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बागरमऊ मार्ग पर मल्हौली के पास विधानसभा का सीमांकन गेट टूट गया। जिससे लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर भीसड़ जाम लगा रहा।
....रिपोर्ट - सनी सिंह (चकलवंशी)
No comments