Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

स्वच्छता अभियान चला लोगों को किया जागरूक

उन्नाव। बीते करीब एक वर्ष से नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान डेवलपमेन्ट ऑफ सोशल वेलफेयर परिवार सदस्यों द्वारा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के व्यस्ततम माने जाने वाले रोडवेज बस अड्डे पर सदस्यों ने एक व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाया। इस दौरान दूर दराज यात्रियों ने सदस्यों के इस कार्य को लेकर सराहना की। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार डेवलपमेन्ट ऑफ सोशल वेलफेयर परिवार के सदस्यों ने रविवार के दिन प्रातः स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चला कर यात्रियों व नगरवासियों में जनजागरूकता करने का प्रयास किया। बताते चले कि पूर्व में इस अभियान के अन्तर्गत भण्डारा स्थलों पर जिला चिकित्सालय परिसर पर रेलवे स्टेशन पर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं रविवार को नगर के चन्द्रशेखर आजाद रोडवेज बस स्टेशन पर स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाया गया।  स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों में राकेश तिवारी सेवा निवृत्त थल सेना, साहब लाल यादव, मनीष फुलवानी संस्था के अध्यक्ष डॉ० अजय कुमार शुक्ला, संस्था के उपाध्यक्ष उमंग सिंह चौहान, अंकित, विभू श्रीवास्तव, सहयोगी प्रत्यक्ष पाण्डेय ने अपने अपने हाथों से झाड़ू लगाकर रोडवेज बस स्टेशन परिसर को स्वच्छ किया।
संस्था के संस्थापक, मंत्री व सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र पाण्डेय ने माइक से लोगों से सड़क पर व रोडवेज बस स्टेशन परिसर कूड़ा या गन्दगी न फैलाने की विनम्र अपील की। उन्होने बस अड्डे के पास सड़क पर फलों की ठेलिया लगाए दुकानदारों से भी विनम्र अपील की कि अपनी अपनी ठेलिया के बगल में एक एक डस्टविन रखे। वे सभी ग्राहकों से केले के छिलके उसी डस्टविन में फेंकने को कहें। इस पर दुकानदारों ने यह बात स्वीकारी और कहा कि हम सभी लोग अपनी अपनी ठेलिया के सामने डस्टविन रखवाएंगे।


यात्रियों ने की सराहना

ग्राम तौरा के राहुल ने प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह एक महती कार्य है। हमें स्वच्छता पर सदैव ध्यान देना चाहिए। मंगतखेड़ा के राजेश के अनुसार ऐसे कार्य लगातार होते रहने चाहिए। इनसे हमें प्रेरणा मिलती है। बिछिया के पंचम ने कार्य की भूरि भूरि प्रंशसा करते हुए कहा कि प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। उन्होने कहा कि गंदगी फैलाने वालो पर जुर्माने का प्रावधान भी होना चाहिए। 

No comments