ट्रेन से कटकर दूधिए की मौत
उन्नाव। दूध लेकर जा रहे दूधिये की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। राहगीरो की सूचना पर परिजनों घटना स्थल पर जा पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने सूचना मिलने पर घटना स्थल पर आ कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अगाखेड़ा नवई निवासी बच्चन दूध का व्यवसाय करता था। इसी दौरान रविवार की सुबह के आसपास वह दूध लेकर जा रहा था। इस दौरान जैतीपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पार करते समय उसे लखनऊ से कानपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। जब तक वह कुछ समझ पाता, देर हो चुकी थी। राहगीरों ने आनन फानन उसकी तरफ दौड़ पड़ें। इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों में एक ने सिनाख्त कर उसके परिजनो को मामले की सूचना दी। जिस पर उसके घर पर कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर आ कर शव को कब्जे मे ले लिया। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

No comments