Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अंतिम संस्कार को पैसे नहीं,कह माँ ने बेटे का शव लेने से किया इंकार

NEWS DESK - मुजफ्फरनगर में गरीबी के चलते माँ  ने बेटे का शव लेने से इनकार कर दिया। आज की दुनिया में जहां मां बाप औलाद की हर ख्वाहिश पूरी करने के लिए लाखों करोड़ों रुपए फूंक देते हैं। वहीं एक परिवार ऐसा भी है जिसने गरीबी के चलते अपने ही पुत्र का शव लेने से मना कर दिया। घटना शामली रेलवे स्टेशन की है। जहां शौचालय में एक युवक की लाश मिली थी। लेकिन अंतिम संस्कार के लिए पैसे नही होने के कारण पहले से तंगहाल चल रहे परिवार ने लाश लेने से इनकार कर दिया।
बतादे कि शामली रेलवे स्टेशन के शौचालय में एक युवक का शव मिला जिसकी शिनाख्त मोनू वाल्मीकि पुत्र ओमपाल के रूप में हुई। ओमपाल बुढ़ाना का निवासी है। उसने बताया कि बेटे के अंतिम संस्कार के लिए उसके पास पैसा नहीं है। इसलिए वह बेटे की लाश नहीं ले सकता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले परिवार को सूचना देने के लिए पुलिस बुढ़ाना पहुंची। जहां परिजनों ने अपने ही पुत्र का शव लेने से इंकार कर दिया। कारण बताया गया कि गरीब परिवार होने के कारण उनके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं है। परिवार मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च निकालता है। परिवार को एक समय की भी रोटी के लाले घर मे पड़े रहते है। मृतक की माँ रजो का कहना है कि करीब 10 - 12 साल से हमारा पुत्र हमारे पास नहीं आता था। जब मृतक युवक की उम्र 12 वर्ष थी तभी से ही वह घर से बाहर था।

No comments