Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अपात्रों को मिले आवास पात्र भटक रहे दर बदर

लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना का खुले आम मजाक उड़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र दर बदर भटक रहे हैं। अपात्रो को घर बैठे ही आवास मिल रहा आवास।
बता दे कि मामला थाना फरधान के नार्दवल गावँ का है जहां पर सत्रोहन लाल पुत्र कासी राम का नाम 2011 की सूची में 18 नम्बर पर नाम अंकित है। जिसके बावजूद भी उसे आवास नहीं मिला सत्रोहंनलाल के तीन शादी शुदा लड़के है। और बारह पोते है। बताया जा रहा है कि सत्रोहंनलाल के बड़े बेटे की ससुराल वालों ने अपने पैसे से एक कमरा बन वा दिया था। जिसमें सत्रोहंन लाल का लड़का अपने पत्नी व बच्चो के साथ उसी कमरे में रहता है। बताया जा रहा है सत्रोहन बहुत ही गरीब व्यक्ति है। 
मिली जानकारी के अनुसार गांव के घुरई लाल पुत्र कासी का एक कमरा पहले से बना होने के बावजूद भी उसका आवास बनवा दिया गया।  जिसका नाम 2011 की सूची में 19 नम्बर पर था। अब ओम प्रकास व चेतराम का मकान गाँव में बना हुआ है  और चौराहे पर दो दो दुकाने भी बनी हुई है। जिसके बाद भी इन लोगों के आवास खेतो में बनवा दिया गया है। इन लोगों के लड़के सत्रोहंन के बड़े लड़के को धमकी देते रहते हैं।
 इस पर संवादाता अमरेन्द्र सिंह ने प्रधान से पूछताछ की तो प्रधान ने बताया कि सत्रोहंन लाल का आवास नहीं बन पायेगा।  तीनो लड़को के नाम नई सूची में चढे हुए है। और जाँच चल रही है। पत्रो को आवास दिए जायेगे।  इन्हें मेरे विरोधी मेरे खिलाप भड़का रहे हैं। बताते है कि सत्रोहंन लाल मुख्यमंत्री दरबार में भी माथा टेक चूका है। जिसके बावजूद भी आवास नहीं मिल सका। 
रिपोर्ट रिपोर्ट -  हिमांशु श्रीवास्तव। 

No comments