राजस्व मंत्री निजी कार्यक्रम में हुए शामिल
बल्देवगढ़। मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री
उमा शंकर गुप्ता आज निजी कार्यक्रम में रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया तथा मेधावी छात्र छात्रों का सम्मानित किया, इस दौरान स्कूल का भूमि पूजन कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया संबोधन के दौरान अतिथि टीचर ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया, अतिथियों की मांग थी कि शासन द्वारा हम को स्थाई नही किया जा रहा है और न ही हम लोगों की तनख्वाह बढ़ाई जा रही है जब मंत्री जी मीडिया से रूबरू हुए तो मीडिया ने सवाल जवाब किया अतिथि टीचर द्वारा बार-बार ज्ञापन दिए जा रहे हैं इस पर शासन की क्या प्रक्रिया है मंत्री ने जवाब दिया इस संबंध में शिक्षा मंत्री से बात करूंगा मीडिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री विकास यात्रा में खरगापुर में कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी अभी तक कॉलेज क्यों नहीं खुला मंत्री ने साफ शब्दों में कहा इस बारे में हमको कोई जानकारी नहीं ।
रिपोर्ट - खूबचन्द्र राजपूत टीकमगढ मध्य प्रदेश
No comments