Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

वृद्ध महिला ने दूसरे के एकाउंट से निकाले हजारों रुपए,गिरफ्तार

निघासन खीरी। इलाहाबाद बैंक शाखा निघासन में एक वृद्ध महिला फर्जी विड्राल भरकर कई बार पैसे निकाल ले गई। लेकिन बैंक कर्मचारियों को इसका पता तक नहीं लगा। एक दिन अचानक कैश मैनेजर को शक होने पर मामले का खुलाशा हो सका। 
बता दे कि दिनांक 28 मार्च 2018 को रायपुर सठियाना गांव  निवासी प्रेमा देवी स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद ने एक बार 10,000 रुपये तथा दूसरी बार 15,000 रुपये एक दूसरे अकाउंट से फर्जी पासबुक फोटो व अंगूठा लगाकर पैसा निकाल ले गई। जिसके बाद आज फिर  प्रेमा देवी ने विड्राल भरकर 13,000 रूपए निकालने की कोशिश कर रही थी। अचानक कैश मैनेजर को सक होने पर महिला से पूछताछ की और मामले छानबीन की गई तो फर्जी पासबुक से पैसा निकालने का मामला सामने आया। जिस पर शाखा प्रबंधक ने इसकी तहरीर थाना निघासन में दिया।  मौके पर पहुंचे SI राहुल सिंह ने महिला को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो महिला ने बताया कि कुशवाहा पोस्ट रमिया बेहड़ निवासी रंगीलाल पासी के कहने पर उसने कई बार बैंक से फर्जी तरीके से पैसा निकाला है। इस तरह फर्जी तरीके से पैसा निकालने पर रंगीलाल महिला को दिहाड़ी के तौर पर 500 रूपए देता था।

रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव (लखीमपुर खीरी)

No comments