Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पूरी पारदर्शिता के साथ हों गेहूं की खरीद - जिलाधिकारी

उन्नाव। जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने एवं पूरी पारदर्शिता, निर्विवाद तरीके से किसानों की उपज को क्रय किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि पूरी पारदर्शिता अपनाते हुए किसानों का गेहूं शासन की नीतियों का पालन करते हुए क्रय किया जाए। इस तरह के  निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि किसानों को पूरी सहूलियत दी जाए तथा बिचौलियों पर नजर रखी जाए।
 जितेंद्र अवस्थी पुत्र कमलेश अवस्थी ने गेहूं क्रय केंद्र हाजीपुर अगेहरा की शिकायत की गई थी कि बिक्री के लिए लाई गई गेहूं की खरीद में लापरवाही एवं नियम विरुद्ध किया जा रहा है। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता उन्नाव अखिलेश प्रताप सिंह से स्थलीय जांच कराई गई। शिकायतकर्ता जितेंद्र अवस्थी एवं रुपेश कुमार , ग्राम वसधना की शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया ,अब उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं है।
 सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि जांच के दौरान बड़ी संख्या में कृषक भी शामिल थे जो पूर्व में गेहूं क्रय केंद्र में गेहूं की बिक्री हेतु आए थे। इन किसानो ने भी लिखित रूप से अवगत कराया है कि उनके गेहूं की खरीद की गई है।

No comments