Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

विशेष चुनाव रिपोर्ट: 25 मई को मतदान, 26 को मतगणना

  • 1415 मतदाता करेंगे मतदान 
  • बार अध्यक्ष समेत 8 विभिन्न पदों के लिए 46 उम्मीदवार मैदान में  
  • शहर में 25  मई को होना है चुनाव, मतगणना 26 को  
  • सदस्य ब अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव के  नाम वापिसी से निर्विरोध चुने गए
  • वरिष्ठ सदस्य अ का चुनाव अधिकाँश होता रहा है अब निर्विरोध चुनाव  
विशेष रिपोर्ट: आलोक अवस्थी
उन्नाव। बार अध्यक्ष चुनाव के नजदीक आते ही सरगर्मी बढ़ चली है। बार एसोसिएशन चुनाव में अपनी एक लंबे अंतराल से धमक बनाये रखने वाले व अध्यक्ष पद के लिए मैदान में पाॅच उम्मीदवारों में से पाॅच बार अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले सतीश कुमार शुक्ल छठी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। तो वहीं उनके विरोध में अन्य प्रबल दावेदारों में से दीप नारायण त्रिवेदी व ज्ञानेंद्र कुमार सिंह तथा राम शंकर सिंह यादव ने भी अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोंक दी है। वहीं सतीश कुमार शुक्ल के बेहद करीबी व यूपी बार काउंसिल के चुनाव में साथ देने वाले रश्मि मोहन अग्निहोत्री ने खुद को सतीश कुमार शुक्ल से अलग कर चुनाव में उम्मीदवारी कर दी हैं। जिसके बाद संघर्ष में रोचक तरीके से इजाफा हुआ है।  


सदस्य ब से चुनाव लड़ रहे महेश कुमार, मणिकांत सिंह रावत, राजेश कुमार यादव, राकेश कुमार, संजीव कुमार श्रीवास्तव व सुरेश कुमार का चुनाव रमेश चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा नाम वापिस लेने के बाद निर्विरोध चुन लिया गया है। वहीं अब तक वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सदस्य अ में सदस्यों की संख्या सीमित रहने के साथ साथ चुनाव निर्विरोध होता आ रहा है, जिसमे इस बार चुनना हो रहा है, जिनमे अ सदस्य के चुनाव मे प्रत्याशी  अजय गौतम गंगा घाट, दीपक कुमार मिश्र, धरमंगल सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, महेंद्र सिंह चंदेल, पंकज कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार, पुष्पमित्र मिश्र, राजकिशोर गुप्ता, रजनीश कुमार चंदेल, राकेश कुमार शुक्ला, शिव शंकर शुक्ल, सुनील कुमार गौतम, सुरेंद्र प्रताप सिंह भी मैदान डंटे हुए हैं। 
  
बताते चले कि बार अध्यक्ष, समेत 9 विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में 46 प्रत्याशी जोर आजमाइश में जुट चुके हैं। अधिवक्ताओं के मध्य होने वाले इस  चुनाव में सबसे अधिक रोचक बार अध्यक्ष के पद का चुनाव बनता दिख ही रहा है, साथ ही चर्चा का विषय भी। वजह साफ़ है, 'छठी बार' अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरने वाले सतीश कुमार शुक्ल ने  हाल ही में यूपी बार काउंसिल का चुनाव लड़ प्रदेश राजनीति में दखल देने के इरादे से बार अध्यक्ष का चुनाव  न लड़ने का मन बना लिया था। लेकिन अचानक पारिस्थितिक बदलाव को भांप स्वयं चुनाव में उतरने का फैसला कर लिया। 
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद हेतु एहतेशाम अली सिद्दीकी, रामप्रताप मिश्रा सीताराम वर्मा प्रथम के अलावा महिला उम्मीदवार के तौर पर कुंमारी शीतला देवी अपनी किस्मत आजमा रही है। सूत्रों के अनुसार तीनों कें मध्य चुनावी लड़ाई बेहद टक्कर देने वाली होगी। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए भी तीन अधिवक्ताओं ने मैदान में उतर कांटे की टक्कर देते नजर आ रहें है। बृजेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह राजेपुर, नरेंद्र कुमार बाजपेई चुनाव में दिन रात मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सात अधिवक्ताओं ने मैदान में उतरने का मन बनाया है। जिनमे आशुतोष कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, आशीष कुमार साहू, रजनेश कुमार, सुधीर कुमार मिश्र, सुनील कुमार पाण्डेय, विनय कुमार शुक्ला है।
जनरल सेक्रेट्री सदस्य के लिए चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ताओं में अमरेश कुमार वर्मा, बृजेन्द्र मोहन बाजपेई, गुलाब सिंह द्वितीय, हषिकेश वणिक, जितेन्द्र कुमार सिह जीतू, प्रमोद कुमार शुक्ल, व सिद्धान्त अवस्थी हैं। कोषाध्यक्ष पद हेतु राज सिंह चैहान, शैलेश शर्मा, सुधीर कुमार अपनी दावेदारी ठोक रहें है।
वहीं तीन संयुक्त मंत्री के पद हेतु अखिलेश वर्मा, विनीत जायसवाल, देवरतन लाल, प्रशांत त्रिपाठी, संजय कुमार बाजपेई, सरोज कुमार, सुमन तिवारी चुनाव में उतर चुके है।
वहीं बार काउंसिल चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुट गया है। चुनाव शांतिमय तरीके से  निपट जाए इसके लिए राजेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट को चुनाव अधिकारी बनाया गया हैं।

No comments