शिक्षा से ही चहुंमुखी विकास संभव - अन्नू टण्डन
......रिपोर्ट --- रत्नम चौरसिया
पुरवा/उन्नाव - श्रीमती राम रानी देवी चौरसिया पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल वितरित करने पहुँची पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने बच्चों का मनोबल बढाया और कहा कि शिक्षा से ही समाज में एक स्थान व कामयाबी प्राप्त की जा सकती है । पुरवा कोतवाली प्रभारी अरूण प्रताप सिंह भी इस मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी बच्चों को परीक्षाफल वितरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं । इस मौके पर विद्यालय संस्थापक प्रेम नारायण चौरसिया , प्रबन्धक पूनम चौरसिया, संस्था के शुभचिंतक शिवम चौरसिया व शुभम चौरसिया विद्यालय संचालक रत्नम चौरसिया एडवोकेट व सहयोगी स्टाफ प्रीतिमा, स्पर्श मिश्रा, सोनम, लक्ष्मी,रागिनी, गौरव, विनोद, तनु व सैकड़ो अभिभावक उपस्थित रहे ।

No comments