अपराधी हुए बेखौफ, लाचार हुआ प्रशासन
उन्नाव- सूबे में बेखौफ अपराधी बेधड़क घटनाओ को अंजाम देने में कहीं भी पीछे नजर नहीं आ रहे है ऐसा ही एक हत्या का मामला उन्नाव जनपद का है जहां पर एक युवक की हत्या कर दी गई और उसकी बॉडी एक खाली पड़े प्लाट में मिली, इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो आनन फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मुकदमा पंजीकृत कर, परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की सदर कोतवाली के क्षेत्र गदन खेडा में रहने वाले एक युवक का शव जनपद के ही ललऊ खेडा में एक खाली पड़े प्लांट में मिला | लाश मिलने से लोगो में हडकंप मच गया जिसके बाद आस पास के लोगो में दहशत का माहौल बन रहा स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सुचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिया भेज दिया, वही जब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई।मृतक के भाई से जब इस घटना की जानकारी ली गई तो उसने बताया कि भाई प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था और शाम को आंधी आने के बाद किसी के साथ घूमने गया था इस घंटना के सम्बन्ध में जब एएसपी नार्थ अनूप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की जिस व्यक्ति के साथ मृतक गया था उसको हिरासत में लेकर पूछताछ के साथ-साथ आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
.... रिपोर्ट - नूरहसन
No comments