15000 के ईनामी बदमाश गिरफ्तार
उन्नाव - जनपद में अपराधियो के खिलाफ लूट की घटनाओं को लेकर चलाये जा रहे अभियान में उन्नाव पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास से दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे जनपद व अन्य जनपदों में पंजीकृत है।
जनपद में लूट की घटनाओ को लेकर रात्रि के दौरान क्षेत्राधिकारी बीघापुर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बारासगवर क्षेत्र में बड़े स्तर पर चोर चोरी कर घटना को अंजाम दे रहे थे तभी देर रात पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने दो अपराधी जो बड़े पैमाने पर जानवर चोरी करते है और जानवरो की रात्रि के दौरान चोरी करके बड़े वाहन पर लादकर निकल जाते है। इनामी अपराधियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए अपराधियों में एक का नाम सलमान दूसरे का नाम छंगा उर्फ़ मोनू है पुलिस ने इनके पास से मौके पर एक अदद तमंचा 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया इन लोगो पर आधा दर्जन से अधिक लूट हत्या जैसे मामले दर्ज है ।
..... रिपोर्ट - नूरहसन

No comments