Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम


NEWS DESK - देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की तो कोई उम्मीद नजर आती नहीं दिख रही। बल्कि सोमवार को भी तेल की कीमतों में वृद्धि दर्ज हुई है। और यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। बीते एक हफ्ते में अकेले दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये तक महंगा हो चुका है। वहीं डीजल का भी कुछ ऐसा ही हाल है। दिल्ली के अलावा मुंबई में तो पेट्रोल की कीमत 84 रुपए के पार पहुंच गई है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से आम आदमी की जेब कट रही है।
मेट्रो शहरों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत जहां एक ओर दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.57 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.40 रुपये हो गई है।
बीते 8 दिन में कितना महंगा हुआ पेट्रोल - अगर बीते 8 दिनों की बात करें तो इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 1 रुपये 94 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। यानी करीब 2 रुपये। 13 मई 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 74.63 रुपये प्रति लीटर था। जो कि 21 मई 2018 को 76.57 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच चुका हैं।
मेट्रो शहरों में डीजल का हाल पेट्रोल की ही तरह डीजल की कीमतों में भी इजाफा जारी है। राजधानी दिल्ली में आज डीजल के दाम 67.82 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 72 रुपये 21 पैसे है। 
8 दिन में कितना महंगा हो गया डीजल - बीते 8 दिनों में डीजल 1 रुपये 89 पैसे तक महंगा हो चुका है। 13 मई 2018 को दिल्ली में डीजल के दाम 65 रुपये 93 पैसे थे जो कि 21 मई 2018 को 67.82 रुपये हो चुके हैं।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 24 अप्रैल 2018 से 13 मई 2018 तक पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों को अपरिवर्तित रखा था।


No comments