लॉकअप में बंद आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास
रायबरेली। जनपद में शहर कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब गिरफ्तार एक आरोपी ने लॉकअप के अंदर ही अपनी शर्ट से आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन फानन में आरोपी को जिला अस्पताल लाया गया। वहां पहुंचते ही वह जमकर हंगामा काटने लगा। कभी दीवार पर सर पटक रहा था तो कभी खुद के शरीर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि नूर आलम नाम के अभियुक्त को पुलिस ने एनडीपीएस में गिरफ्तार किया था। और कोतवाली के लाॅकअप में बंद कर दिया था। जिसके बाद उसने अचानक अपने ही शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही वहां पर तैनात पहरेदरों ने देखा उन्होंने उसे तुरंत बचाया।
पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां भी उसने हंगामा खड़ा कर दिया। अपने आपको नुकसान पहुंचने के लिए कई बार दीवार पर सर तक पटक डाला। वहीं जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर की माने तो आरोपी डिप्रेशन में है। उसके शरीर की जांच के बाद ही उसे आवश्यक दवाई दी गई।

No comments