अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
NEWS DESK - उत्तर प्रदेश एटीएस मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कार्यालय में ही खुद को गोली मार ली। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उधर राजेश साहनी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।आनन फानन में पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार राजेश साहनी 1992 में पीपीएस सेवा में आए थे। 2013 में वह अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए थे। एटीएस में रहते हुए राजेश साहनी ने कई आॅपरेशन को सफलता से अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने कई आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफल भूमिका निभाई है। राजेश साहनी एटीएस के तेज तर्रार अफसरों में से एक माने जाते थे।
No comments