कानपुर। जनपद के कोहना थाना क्षेत्र के मैगजीन घाट पर कुख्यात अपराधी पप्पू गुड़िया की ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। नाव में सोते वक्त सोमवार की देर रात यह घटना हुई है। लाश पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पप्पू के परिजनों ने कटरी के दबंग लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। कोहना इलाके में पप्पू गुड़िया का दबदबा रहता था। उसके ऊपर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हैं। जमीन के विवाद का समझौता कराने के लिए ही बीती रात वह गंगा कटरी के पास गया था। कोहना सहित कानपुर जनपद के कई थानों में हिस्ट्रीशीटर पप्पू पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पुलिस को यह भी पता लगा है कि पप्पू पंचायत लगाकर जमीनों का फ़ैसला करता था।
No comments