Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

26 मई तक दर्ज करा सकते हैं बयान - जिलाधिकारी


उन्नाव। जिलाधिकारी रवि कुमार एन जी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विगत दिवस छोटू गुप्ता उर्फ दुर्गेश गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी मकान नंबर 412 जवाहर नगर उन्नाव द्वारा पुलिस प्रताड़ना के डर से तेजाब पी लिए जाने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच ,नगर  मजिस्ट्रेट उन्नाव से कराए जाने के निर्देश है। जिलाधिकारी ने घटना के संबंध में सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि यदि इस संबंध में किसी भी प्रकार की  लिखित  अथवा मौखिक  जानकारी देना चाहे तो साक्ष्य सहित कलेक्ट्रेट स्थित  नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव के कार्यालय कक्ष में 26 मई 2018 तक अपने बयान दर्ज करा सकते हैं।

No comments