Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

प्रधान व उसके समर्थको ने आज के कार्यालय में की तोड़फोड़, पत्रकार को दी धमकी

NEWS DESK - बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अठदमा रोड पर स्थित दैनिक समाचार पत्र के कार्यालय पर राजेश चौधरी (ग्राम प्रधान) के साथ लगभग आधा दर्जन लोगों ने कार्यालय में जमकर तोड़ फोड़ की और बैनर सहित अन्य सामान कार्यालय में मौजूद फाड़ दिया। और पत्रकार लाल मोहम्मद के साथ जमकर गाली गलौज के जान से मारने की धमकी दी। 
बतादे कि पत्रकार लाल मोहम्मद के खेत मे लगे बॉस की खूटी को दबंग राजेश चौधरी (ग्राम प्रधान धंसा) के साथ लगभग आधा दर्जन लोग मिलकर काट रहे थे। जिसको लाल मोहम्मद ने मना करने गए। तो उन्हें नागवार लगा और मोहम्मद को काट रहे अथियार से मारने के लिए दौड़ा लिया। जिसमे लाल मोहम्मद ने किसी तरह से भाग कर क्षेत्रीय दैनिक आज अखबार के कार्यालय के कमरे में घुसकर जान बचाई। जब उक्त दबंगो को और कुछ नही मिला तो कार्यालय बैनर चेक फाड़ दिए। और साथ में मौजूद अन्य सामान उठा ले गए बाद में जाते समय पत्रकार लाल मोहम्मद को भद्दी भद्दी गालिये के साथ जान से मारने की धमकी देते रहे। तब लाल मोहम्मद ने किसी तरह से मौका देख कर वहा से भाग कर रुधौली थाना पहुचे। थाने में तहरीर देने के बाद थाना प्रभारी ने फोन पर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान और उनके लोगो ने ये काम किया है। थाना प्रभारी ने कहा जिन लोगों ने ये काम किया है उनके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

No comments