बांगरमऊ सीएचसी में पड़ा दवाओं का आकाल
बांगरमऊ/उन्नाव सूबे में सरकारें सत्तासीन होती है उनके मुखिया जनता से बड़े बड़े वादे करते है। जनता की मूलभूत जरूरतों को हरहाल में पूरा करने का दंभ भरते है, लेकिन स्थिति जस की तस ही बनी रहती है। इसी तरह सूबे में सत्तासीन योगी सरकार ने भी सूबे की जनता से बड़े - बड़े वादे किये थे, इन्ही वादों में से एक था आम जनमानस को अच्छी चिकित्सा मुहैया कराने का, लेकिन एक वर्ष से अधिक का समय गुजार चुकी योगी सरकार सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लोगों के जख्मो में पूरी तरह से मरहम लगाने में असफल होती नज़र आ रही है। जिसकी हकीकत को बांगरमऊ सी एच सी में दवा लेने वाले मरीज बयां कर रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरीजों को दवा बाहर से लेने के लिए डॉक्टर मजबूर करते है , पिछले तीन माह से डिप सेट तक मरीज बाहर से खरीद कर ला रहे सुविधाओं का अस्पताल में अकाल है , ऐसे में सरकारी दावे बईमानी साबित हो रहे है और आम जनमानस अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण योगी सरकार की जनपद में छवि धूमिल होती जा रही है जिसका असर आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा।
.... रिपोर्ट - रियाजुल हसन (गंजमुरादाबाद )

No comments