Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

घरेलू कलह से तंग आकर पिता ने काटी बच्चो के हाथ की कलाई

गोरखपुर। शनिवार देर रात एक पिता ने घरेलू कलह से तंग आकर पूरे परिवार के साथ सामूहिक खुदकुशी करने की कोशिश की। दरअसल घरेलू कलह से परेशान होकर एक पिता ने चाकू से वारकर अपने तीन मासूम बच्चों की कलाई काट दी। वहीं वारदात के बाद बदहवास पिता ने इसके बाद खुद के हाथ की भी नस काट ली।  जबकि पत्नी ने भागकर अपनी जान बचाई है। बच्चों की चीख पुकार सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक बच्चे और पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बख्तियार मोहल्ले का है। जहां बख्तियार मोहल्ला निवासी अब्दुल जफार मजदूरी करते हैं। पत्नी और तीन बच्चों के साथ वह किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार की रात वह काम से लौटे और पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। पत्नी से विवाद बढ़ने पर घर में रखे चाकू से अदनान (7), फरान (4) और बेटी सनिहाल (2) के हाथ की नस काट दी। तीनों को तड़पता देख मां खुद की जान बचाते हुए वहां से फरार हो गई।  इसके बाद अब्दुल जफान ने अपनी नस भी काट ली। घटना की सूचना पर तिवारीपुर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जबकि पिता की करतूत से इलाके में सनसनी मची है।

No comments