मिथुन चक्रवर्ती चल रहे हैं बीमार
बॉलीवुड डेस्क। वेटरेन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती
पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 65 साल के
मिथुन चक्रवर्ती एक साल से हाइबरनेशन की समस्या से जूझ रहे हैं। अब ताजा अपडेट के
मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती का दिल्ली में ट्रीटमेंट चल रहा है। आपको बता दें कि
मिथुन आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म हवाईजादा में नजर आए थे।
सूत्रों के अनुसार मुताबिक मिथुन का दिल्ली स्थित अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा
है। मिथुन डॉक्टर द्वारा बताई दवाईयां ले रहे हैं। वह तेजी से
रिकवरी कर रहे हैं। मिथुन जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
वेबसाइट डीएनए की
रिपोर्ट के मुताबिक तो वह पिछले लंबे समय से पीठ दर्द की समस्या से भी परेशान हैं।
मिथुन इलाज के लिए यूएस गए थे और कुछ समय बाद अपने ऊटी स्थित घर में वापस आ गए थे, लेकिन फिर
उन्होंने एक छोटे से अंतराल के लिए टीवी पर वापसी की थी।
मिथुन की पीठ के दर्द की शिकायत का कारण वह चोट है, जो उन्हें
स्टंट करते वक्त लगी थी। दरअसल साल 2009 में इमरान खान और
संजय दत्त की फिल्म ‘लक’ की शूटिंग के दौरान मिथुन ने ये स्टंट किया था। इस स्टंट सीन के लिए उन्हें
चॉपर से कूदना था, लेकिन गलत टाइमिंग की वजह से वह निचे गिर गए थे। इस स्टंट को करते हुए मिथुन
को चोट लग गई थी। मिथुन रियेलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस में बतौर जज की भूमिका
में हैं।
ये है अगली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो मिथुन के पास एक फिल्म है जिसका नाम 'द ताशकंद
फाइल्स' है। इसे हेट स्टोरी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हैं। ये बॉलीवुड थ्रिलर
फिल्म पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की डेथ पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक
मिथुन जब ठीक हो जाएंगे तभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर पाएंगे। बता दें कि फिल्म 'मृगया' (1976) से उन्होंने
अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। फिल्मों में आने से पहले वह नक्सलवादी भी रह चुके
हैं।

No comments