CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, यूपी की दो बेटियों ने किया कमाल, ऑल इंडिया पहली और दूसरी टॉपर उत्तर प्रदेश से
डेस्क। सीबीएसई 12वीं के परिणाम आ चुके हैं। इस साल भी बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए
पहले और दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है। यूपी की इन दोनों बेटियों मेघना
श्रीवास्तव और अनुष्का चंद्र ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
वहीं दिव्यांग
श्रेणी में तीसरे स्थान पर डीपीएस आरके पुरम की लावण्या झा ने अपना नाम दर्ज कराया
है। अगर ओवर ऑल परिणाम में देखा जाए तो इस बार 9.32 फीसदी लड़कियां
लड़कों से आगे हैं।
वहीं ताज
एक्सप्रेस वे स्थित सेक्टर 132
स्थित स्कूल
स्टेप बाई स्टेप की छात्रा मेघना श्रीवास्तव 99.8 प्रतिशत नंबरों
से ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। वहीं दूसरी टॉपर गाजियाबाद की अनुष्का चंद्र एसएजे
स्कूल सेक्टर 14 सी की छात्रा हैं। अनुष्का ने 99.6 प्रतिशत नंबरों से दूसरा स्थान हासिल किया है। मेघना श्रीवास्तव ने 12वीं में 499 अंक हासिल किए हैं। वहीं अनुष्का ने 498 अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर 7 बच्चे रहे हैं
जिन्होंने 500 में से 497 अंक हासिल किए
हैं। पमेघना श्रीवास्तव और अनुष्का चंद्र ह्यूमेनीटिज से हैं।

No comments