सीबीएसई रिजल्ट2018, Twitter पर उड़ा मजाक, Students बोले- माय रिजल्ट इज माय रिजल्ट
डेस्क। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) की क्लास 12वीं का रिजल्ट आ गया है। सीबीएसई की 12वीं क्लास के स्टुडेंट्स
रिजल्ट का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बारहवीं क्लास के छात्रों की
निगाहें नतीजों के लिए जहां कई वेबसाइटों पर लगी हुई तीं, वहीं Twitter पर #CBSEResults हैशटैग टॉप ट्रेंड में चल
रहा है । इस हैशटैग के तहत सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के छात्र रिजल्ट को लेकर
अपने इमोशंस को जाहिर कर रहे हैं। मजेदार यह है कि नतीजों की इस बेला में सलमान
खान की फिल्म 'रेस 3' की एक्ट्रेस डेजी शाह का
डायलॉग 'आर बिजनेस आर बिजनेस, नन ऑफ योर बिजनेस' खूब हिट रहा।
Twitter पर छात्र और कई लोग इस
डायलॉग का इस्तेमाल अपनी टेंशन दूर भगाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अकसर
रिजल्ट के मौके पर देखा गया है कि लोग एक दूसरे से नतीजों के बारे में पूछते हैं
तो इसका जवाब भी कई छात्रों ने ढूंढ लिया है। एक स्टुडेंट ने ट्वीट किया हैः "रिश्तेदार ने पूछाः बेटा रिजल्ट? मैने जवाब दियाः माय रिजल्ट
इज माय रिजल्ट, नन ऑफ योर रिजल्ट।" इस
तरह की कई पंच लाइन Twitter
पर ट्रेंड कर रही हैं। कुछ लोग तो पैरेंट्स को
सलाह दे रहे हैं कि वे अपने बच्चों के अंकों की तुलना दूसरे बच्चों के साथ न करें
क्योंकि हर कोई अपने आप में खास होता है। एक ने मजाक करते हुए लिखा हैः "आज 26/5 है और कुछ लोगों के लिए थोड़ी ही देर में 26/11 (मुंबई हमले) होने वाला
है।"

No comments