Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में ग्राम प्रधानों की महती भूमिका

उन्नाव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों में ग्राम प्रधानों की सक्रिय सहभागिता एवं भागीदारी से मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य सेवायें बेहतर होगी। गाॅव में स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने एंव प्रयास करने की आवश्यकता है। यह तभी सम्भव है जब कि प्रधान के स्तर से स्वास्थ्य के कार्यक्रमों की बैठकों मे उपस्थित रहकर गहन समीक्षा कर लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करायी जायें। समय से उचित देखभाल न होने से मातृ एंव शिशु मृत्यृ दर में अपेक्षित कमी नहीं हो पा रही है। उक्त जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने प्रधान सम्मेलन में उपस्थित ग्राम प्रधानों से अपील किया है कि स्वस्थ गाॅव व खुशहाल गाॅव के लिये विशेष प्रयास किया जायें। उन्होने स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ - साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिये ग्राम प्रधानों को प्रेरित किया। 
मुख्य विकास अधिकारियों ने बताया कि प्रधान सम्मेलन में सहयोगी विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी परिषद उ0प्र0 के नेटवर्क की इकाई जिला विज्ञान क्लब द्वारा ऐसे किसान, शिल्पकार, कारीगर, मिस्त्री या विद्यार्थी के द्वारा कोई नीवन अविष्कार, नवीन तकनीकी प्रदत्त, जड़ी बूटी चिकित्सा प्रदत्त, उन्नत फसल प्रजातियां, औजार या यन्त्र, ऊर्जा उत्पादन एंव संरक्षक की तकनीक विकसित की जा रही है तो ऐसे अविष्कारक को जिला विज्ञान क्लब द्वारा जुगाड़ विधि द्वारा स्थानीय स्तर पर उनके खोज या अविष्कार को पेटेंट करवाना एंव उनके वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने हेतु वित्तीय एंव तकनीकी सहयोग जिला समन्वय डा0 सत्येन्द्र सिंह राठौर द्वारा प्रदान कराया जा रहा है।

ग्राम प्रधान सम्मेलन में जिला विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सौचालय निर्माण के साथ - साथ विकास कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। डी0सी0 मनरेगा शेष मणि सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्रा व जिला कार्यकम अधिकारी दुर्गेश दास द्वारा विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी  प्रदान की गयी। मण्डलीय परियोजना प्रबन्धक राजाराम यादव, एंव अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0के0 रावत, डा0 आर0के0 गौतम ने ग्राम स्वास्थ्य स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति में प्रधानों की भूमिका, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम, परिवार नियोजन के आधुनिक उपायों के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी।  

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लालता प्रसाद ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सेवायें लाभार्थियों तक पहुचाने व सहयोग करने में सभी ग्राम प्रधानों से अपील किया। तथा प्रधान सम्मेलन में सभी अधिकारियों, कर्मियों व प्रधानों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधान सम्मेलन में विकास खण्ड- पुरवा, असोहा, हिलौली, औरास, हसनगंज, सुमेरपुर, बीघापुर एंव गंजमुरादबाद के लगभग 190 प्रधानों सहित लगभग 400 लोगों ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आर0के0गौतम ने किया। सम्मेलन में जिला विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, डी0सी0 मनरेगा शेष मणि सिंह , जिला समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्रा, जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डा0 सत्येन्द्र सिंह राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, दुर्गेश दास अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 ए0के0रावत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 नरेन्द्र सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी लाल बहादुर यादव, मण्डलीय परियोजना प्रबन्धक राजाराम यादव,  विजय पोटला सहित सुरेश गौतम, धीरेन्द्र मिश्रा, इन्तजार अहमद, अविरल कुमार श्रीवास्तव, मधुर मोहन श्रीवास्तव, सरदार मनिन्दर सिंह, जे0बी0 पाण्डेय, आदि उपस्थित रहें।

No comments