सड़क किनारे पड़े कूड़े में आग लगने मची अफरा तफरी
लखीमपुर खीरी। जनपद के निघासन सिंगाही सड़क किनारे पडे कूड़े में अचानक आग लग जाने से लोगो में अफरा तफरी मच गई । आग कुछ ही समय में काफी तेजी के फ़ैलने लगी जिसके चलते राहगीरों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने सड़क किनारे पड़े कूड़े में ज्वलनशील पदार्थ फेक दिया। जिसके चलते आग लग गई। लोगो का कहना है कि फायर ब्रिगेड यदि समय पर न पहुँचती तो शायद बड़ा हादसा होने की सम्भावन भी हो सकती थी।
रिपोर्ट - सद्दाम हुसैन। (लखीमपुर खीरी )

No comments