Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

लुटेरों ने तमंचे के बल दंपती से की लूट

बरालोकपुर। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम नीमासई व बरुआ गांव के बीच मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने तमंचे के बल पर बाइक पर जा रहे दंपती को लूट लिया। निर्भय सिह पुत्र जगन्नाथ सिह यादव निवासी सहसारपुरा थाना सैफई अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ बरालोकपुर में अपनी रिश्तेदारी में कमलेश यादव के यहां बहू को देखने के लिए जारहे थे। वह गांव से सुबह निकले थे। जैसे ही वह नीमासई व बरुआ गांव के बीच पहुंचे तभी पीछे से पल्सर सवार दो बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवर टेक करके रोक लिया और बाइक की चाबी निकालकर तमंचा लगा दिया। उन्होंने कृष्णा देवी से एक जंजीर, तीन अंगूठी, एक जोड़ी काने के टॉप्स व 11500 रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चौबिया सतीश यादव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान बदमाशों की जोर जबरदस्ती में टॉप्स छीनने से कृष्णा देवी का कान फट गया। निर्भय ¨सह ने बताया कि वह बरालोकपुर में गाय खरीदने के लिए पैसे लेकर जा रहा था। इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।

No comments